बदायूंराजनीति
Trending

कांग्रेस की मनरेगा बचाओ महापंचायत में बदायूँ से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे: ओमकार सिंह

 

बदायूँ: आज दिनाँक 1 फरवरी 2026 को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर लखनऊ में होने वाली मनरेगा बचाओ महापंचायत जाने हेतु तैयारी बैठक शहर अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस अवसर पर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप एवं पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद मौजूद रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा जैसा की आप सब जानते है कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के लिए संजीवनी साबित मनरेगा अधिनियम को निरस्त कर एक नई योजना शुरू की है जिसमे मजदूर के काम के अधिकार का हरण हुआ है। पार्टी नेतृत्व का संकल्प है कि हम मनरेगा को वापस लाने के लिए सड़क से संसद तक मजदूरों के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर मुन्ना लाल सागर, जितेंद्र कश्यप, असरार अहमद ने कहा दिनांक 02 फरवरी, 2026 को मनरेगा योजना के बीस वर्ष पूरे हो रहे है. इस उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में एक मनरेगा बचाओ संग्राम की महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमे मुख्य रूप से अ०भा० कांग्रेस कमेटी के माननीय महासचिव (प्रभारी-उ०प्र०) श्री अविनाश पाण्डे जी-पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री एवं अ०भा० कांग्रेस कमेटी के माननीय सचिव (प्रभारी-उ०प्र०) श्री धीरज गूर्जर जी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बदायूँ से 50 कार्यकर्ता कारों से मनरेगा बचाओ महापंचायत में जाएंगे आगे उन्होंने आव्हान करते हुए कहा आप दिनांक 02 फरवरी, 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे आवश्यक रूप से उक्त महापंचायत में शामिल होने का कष्ट करें। इस अवसर पर संचालन प्रदेश किसान कॉर्डिनेटर गौरव सिंह राठौर ने किया एससीएसटी मुनेन्द्र कन्नौजिया, जिला महासचिव इखलास हुसैन ने भी विचार व्यक्त किये मुख्यरूप से पूर्व नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष बन्ने खान, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, पूर्वन्यायपंचायत अध्यक्ष विरासत अली, शहर सचिव आसमा, सितारा, सन्नो, श्याम सिंह, रजनीश आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!