
अगर आप बिसौली नगर में रहते हैं और घर परिवार में सब स्वस्थ और मस्त हैं तो प्रभु के गुण गाईये और दूसरों के स्वस्थ और मस्त रहने की कामना कीजिये। और अगर आपके परिवार में कोई मरीज़ है या सोचिये अचानक कोई बीमार हो जाता है तो इमरजेंसी में डॉक्टर तक पहुंचना कितना मुश्किल काम है चाहे आप नगर के किसी भी मुहल्ले या गली में रहते है। आप को हर रास्ता ब्लॉक ही मिलेगा कहीं अतिक्रमण से कहीं ई रिक्शा से कहीं दो पहिया वाहनों से। अगर आप कभी इस परेशानी में फँस चुके हैं तो ये ख़बर आपके दिल की आवाज़ हैं। शेयर कीजिये।
सांकेतिक चित्र



