राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित, महा अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति

संवाददाता काशिफ अली खान
बदायूं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के आवाहन पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजनआरिफपुर नवादा स्थित प्रशिक्षण केंद्र परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा द्वारा की गई। बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं जनपद भर से आए पत्रकार बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक का शुभारंभ संगठन के उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता करते समय अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में संगठन की एकजुटता बेहद आवश्यक है।
बैठक के दौरान आगामी 27 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महा अधिवेशन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। महा अधिवेशन में जनपद से अधिकाधिक संख्या में पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया।



