राष्ट्रीय विश्व डेंगू दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट हुकुम सिंह दातागंज

राष्ट्रीय विश्व डेंगू दिवस
आज दिनांक 16/05/2026 को राष्ट्रीय विश्व डेंगू दिवस पर श्रीमती अयोध्या देवी इंटर कॉलेज झंडपुर उनौला बदायूं पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं को डेंगू जैसे खतरनाक बीमारी से बचाव हेतु जागरूक करना रहा.
यह अभियान जिला स्वास्थ्य विभाग बदायूं द्वारा आयोजित किया गया जिसमे मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह. सनीकुमार और जीशान अंसारी एवम ए एम ओ अमित कुमार तिवारी जी और पी एस आई इंडिया से परमवीर सिंह ने प्रति भाग किया. स्कूल के बच्चों को बताया गया अपने घरों के आसपास जल भराव न होने दे. फुल आस्तीन के कपड़े पहने बुखार आने पर डेंगू की जाँच कराये. पी एस आई इंडिया के फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर Paramvir Singh ने बताया मच्छरों से बचाव ही इसका उपाय है
प्रधानाचार्य पंकज सारस्वत और प्रशांत कुमार सिंह उपस्थित रहे


