हम आपको बता दें कि बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरेना गांव निवासी देवीदास अपने परिवार के साथ भांजी की शादी में भात भरने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से टेहरा गांव जा रहे थे। तभी गुरुवार को 9 बजे क़रीब उघेती थाना क्षेत्र के सराय बरोलिया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार कुल 24 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बिसौली और उघेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली भेजा गया। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टरों ने तीन लोग ,नितिन पुत्र उपेंद्र ,
राखी पुत्री राजकुमार ,पूजा पुत्री मदनलाल निवासी उरेना थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ मृत घोषित कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात हिर्देश कठेरिया मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।




