बदायूंबिसौली
Trending

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक युवक घायल

 

बिसौली – शुक्रवार देर शाम कस्बा बिसौली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अरविंद पुत्र श्रीकृष्ण और सतीश पुत्र महेंद्र निवासी गांव सिसरका बाईक पर सवार होकर बदायूं के पास स्थित कटिन्ना गांव से अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बिसौली मंडी समिति के पास पहुंचे, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद की मौत हो गई, जबकि सतीश घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया एवं पुलिस अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी वहीं पुलिस ने ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। तथा आज शनिवार को मृतक अरविन्द के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!