
बिसौली – जनपद बदायूँ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिसौली नगर में डिलीवरी के दौरान कथित झोलाछाप महिला डॉक्टर की लापरवाही के चलते जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिसौली के बिल्सी रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में बिना मान्यता और पर्याप्त सुविधाओं के प्रसव कराया जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मदपुर मई गांव निवासी महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक संचालिका पूजा यादव ने बिना उचित योग्यता के डिलीवरी कराई, जिससे जच्चा और बच्चे की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने जमकर आक्रोश जताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं शनिवार को 2 बजे करीब मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्लीनिक को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




