दवा लेने जा रहे वृद्ध की रास्ते में ही पानी पीते ही हुई अचानक मौत,, परिजनों में मचा कोहराम
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली नगर में अटल चौक पर पानी पीते ही अधेड़ की हुई मौत, दवा लेने जा रहे थे मृतक
हम आपको बता दें कि बदायूँ जनपद के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी वीरपाल पुत्र नोनीहाल की अचानक मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वीरपाल अपने भाई छत्रपाल के साथ रोडवेज बस से बदायूँ दवा लेने जा रहे थे। वीरपाल टीबी की बीमारी से ग्रस्त थे और इलाज के लिए घर से निकले थे। बताया जाता है कि बस जब बिसौली नगर के अटल चौक पर पहुंची तो वीरपाल पानी पीने के लिए नीचे उतरे। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के भाई छत्रपाल ने परिजनों को सूचना दी और पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।



