दातागंज (बदायूं)

इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने 699ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

बदायूं जनपद के दातागंज कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को 699 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकेश पुत्र श्रीपाल और श्रीपाल पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। दोनों ग्राम ब्रह्मपुर, थाना दातागंज, जनपद बदायूं के निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें कच्ची सड़क पर सुखौरा मोड़ से पकड़ा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
दातागंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना दातागंज में मु0अ0स0 0114/26 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए अंकेश और श्रीपाल को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!