यूपी

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, प्रदेशभर में खुशी की लहर

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

शाहजहांपुर-उत्तर प्रदेश

 

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा दिया है जिससे प्रदेश भर में शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है ‌। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और बच्चों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षामित्रों से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
सरकार द्वारा मानदेय को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लिए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे और इस निर्णय पर खुशी जताई। प्रदेश भर के शिक्षामित्र ने प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!