एच एस जी बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा दीन दयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एस एच जी बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते रविवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी सुरेन्द्र कुमार सिंह राठौर ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व डी आर पी सुरेन्द्र कुमार सिंह राठौर ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व छायांकन प्रति भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड सहसवान क्षेत्र की आरती , संध्या ,कुसमा देवी , पूजा , यशोदा व संगीता सहित लगभग 21 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
यह कार्यक्रम 29 मई 2026 से 31 मई 2026 तक विधिवत ढंग से सुचारू रहा ।
यह जानकारी संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह