बिसौली
Trending

शहीद हुए विद्युत संविदा कर्मियों को दी श्रद्धांजलिl

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली-  विद्युत विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के पूर्व नोटिस के आवाहन पर संघ की बदायूं जनपद इकाई द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय उसावा रोड बदायूं के समक्ष एकत्रित होकर श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया सभा में उपस्थित विद्युत संविदा कर्मचारियों ने कार्य के दौरान प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में मृतक कर्मचारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दीl यहां प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने बताया कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन कर लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया है जिससे कर्मचारियों की भारी कमी होने से आउटसोर्स कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने,11 के वी आउटगोइंग फिडरो पर 1 गैंग ( 1 लाइन मैन+ 1 पेट्रोल मैन/कुशल श्रमिक + 2 अकुशल श्रमिक) के स्थान पर 1 कर्मचारी को तैनात करने और अकुशल श्रमिकों से H.T/L.T लाइनों,ट्रांसफार्मरों,ब्रेकरों आदि पर कार्य कराये जाने से जहां एक तरफ दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर आउटसोर्स कर्मचारियों कि मृत्यु हो रही है वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है एवं विभाग को भारी आर्थिक क्षति पहुंच रही है जिससे सरकार कि छवि धुमिल हो रही है।इस दौरान हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, रंजीत सिंह,जगतपाल, अनिल यादव ,रूपेश कुमार ,प्रदीप कुमार प्रजापति,इमरान अली,संगम चौहान,उमेश यादव,नवीन शंखधार, मिथुन सक्सेना,मुनेंद्र कुमार सिंह, गौरव सक्सेना,कुमरपाल आदि दर्जनों संविदा कर्मचारी मौजूद रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!