आसफपुर (बदायूं)
Trending

कृषि आजीविका सखियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैविक खाद की महत्ता को समझा 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते बुधवार देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर , सुधीर कुमार सिंह चौहान व बी आर पी नीलम व अनम ने सभी महिला प्रतिभागियों को कृषि से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाई ।

इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड अंबियापुर व सहसवान क्षेत्र की राजबाला ,सरोज देवी ,माया , पूनम , मीना शर्मा , सर्वेश कुमारी ,रवीना ,शोभा ,संजू चौहान , रश्मि राठौर , संगीता , कुसमा देवी , पुष्पा , सावित्री यादव , मीरा ,ओमवती व बबली सहित करीब 29 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया ।

इस कार्यक्रम को धरातलीय स्तर पर मजबूत बनाने को सभी प्रतिभागियों को कृषि विषयक खास बिंदुओं पर शपथ दिलाई ।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर मनचासीन अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट कर विदा किया ।

यह कार्यक्रम 30 मई 2026 से 03 जून 2026 तक सुचारू रहा ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!