वजीरगंज (बदायूं)
Trending

गंगा एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन के करीब यात्री घायल

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौली हरनाथपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह 6 बजे करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बनारस से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जाता है कि बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। हादसे में लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!