संग्रामपुर में दो गुटों के विवाद की बीच स्थानीय पुलिस सर्तक, 16 लोगों को चिन्हित कर मुचलका पाबंद किया,,आडीओ वायरल होने से पुलिस हर गतिविधि पर रख रही हैं पैनी नजर
बिसौली /दबतोरी से विजयभान सिंह की रिपोर्ट
दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी बाली ग्राम पंचायत संग्रामपुर में हवाला से जुड़े लोगों के बीच विवाद बढ़ने पर लोग दो गुटों में बट चुके हैं । दो दिन पहले इसी गांव के लोगों का गौकशी कर बिसौली पुलिस को किरकिरी कराकर उनके खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई कराकर अपने मंसूबों में कामयाब होने की रणनीति तैयार की गई लेकिन आडीओ सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग के अधिकारी सर्तक हो गए । चौकी प्रभारी दबतोरी जितेन्द्र कुमार सिंह यादव ने सोमवार को पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश मिलने पर गुलफाम, बब्लू उर्फ सुल्तान, भूरा, आशिक, शिब्ते नवी,साजिद, मुशाहिद, ताहिर, बाबू, नन्हे, हिसार उददीन, तौफीक अहमद, शादाब, आदिल, नवी, मुशाहिर के खिलाफ शांति भंग होने का अंदेशा में मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम बिसौली न्यायालय को भेज दी । पुलिस की कार्रवाई से हबाला से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा नन्हे की जमीन पर अबैध कब्जा को लेकर पुलिस ने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है । चौकी प्रभारी दबतोरी जितेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी करने पर बताया कि 16 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई अभी अमल में लाई गई है इसके अलावा अन्य खुराफातियों की पहचान के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है बढ़े पैमाने पर अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


