बिसौली
Trending

लक्ष्मीपुर गांव के माता रानी मंदिर में आपत्तिजनक वस्तु फेंकने से ग्रामीण व हिन्दूवादी संगठनों में आक्रोश, पुलिस बल तैनात,

बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

दो दिन पहले पुलिस को फंसाने का आडियो वायरल की साज़िश की आ रही है बू, पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से सबूत हांथ लगने का दावा कर रही है पुलिस , मिश्रित आबादी से जुडी ग्राम पंचायत है लक्ष्मीपुर

 

दबतोरी । कोतवाली बिसौली से जुड़ी पुलिस चौकी दबतोरी क्षेत्र की सबसे बड़ी मिश्रित आबादी बाली ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में बने माता रानी मंदिर में पेशाब से भरी बोतल मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है । सूचना मिलते ही कोतवाल बिसौली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों से जांच पड़ताल शुरू की । फुटेज में एक अज्ञात संदिग्ध युवक को मंदिर परिसर में घुसने के सबूत भी हांथ लगे हैं । बता दें दबतोरी क्षेत्र में एक सप्ताह से पुलिस की सख्ती के चलते मीट की सभी दुकानें बंद हो गई है । इसके अलावा संग्रामपुर गांव में एक जमीन पर अबैध कब्जा को लेकर हवाला से जुड़े लोगों में जमकर मारपीट हुई है और इस मामले में दो मुकदमा भी पुलिस ने दर्ज किए हैं । एक गुट अपना रसूख बनाने के लिए पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का दबाव बना रहा था जो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया । इसके बाद बिसौली पुलिस को गौकशी का धंधा कराकर एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत पहुंचाकर चौकी प्रभारी दबतोरी और कोतवाल बिसौली को सस्पेंड कराने की आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। किसी तरह पुलिस को भी आडियो हांथ लग गई और खुराफातियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम जांच में जुट गई। इसी बीच षड्यंत्र कारी गुट ने राजनैतिक लोगों की शरण में चले गए। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार हवाला कारोबार से जुड़े लोगों के पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से अच्छी पैठ है और उनके द्वारा कार्रवाई को शिथिल करने के लिए घनाघन बिसौली पुलिस के पास फोन की घंटी बज रही है । इसी बीच सोमवार सायं के समय लक्ष्मीपुर के प्राचीन माता रानी मंदिर परिसर में पेशाब से भरी बोतल किसी युवक ने फेंक दी और उससे एक समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश पनप गया । इस मंदिर से दो बार घंटा और मूर्ति भी दो बार चोरी हो चुकी है इसके अलावा एक बार मूर्तियों को खंडित कर गांव का माहौल खराब किया गया। कोतवाल बिसौली कमलेश मिश्रा और चौकी प्रभारी दबतोरी जितेन्द्र यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से जानकारी घटना के संबंध जुटाई। मंदिर के आसपास दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली जिसमें संदिग्ध युवक के सबूत पुलिस के हांथ लग गए। मंगलवार को बजरंग दल के जिला संयोजक अर्पित गुप्ता दर्जनों युवाओं को लेकर पुलिस चौकी दबतोरी पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना का पर्दाफाश करने का दबाव भी बनाया। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया जिसके बाद बजरंग दल के लोग लोट गए। पुलिस पूरे मामले पर पैनी नजर रख रही हैं और पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात कर दिए हैं । पेशाब से भरी बोतल फेंकने का मामला एक साज़िश का हिस्सा होने की बात कही जा रही है ।

वर्जन – लक्ष्मीपुर माता रानी मंदिर पर पेशाब से भरी बोतल के मामले में खुराफातियों की जांच की जा रही है । सीसीटीवी फुटेज में सबूत भी हांथ लगे हैं और इस घटना को समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामला भी प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है । जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा ।

कोतवाल बिसौली कमलेश कुमार मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!