बिसौली
Trending
बिसौली क्षेत्र के गांव की महिला एक बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गुम , पति ने पुलिस को दी तहरीर
बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत परवेजनगर निबासी राम किशोर की पत्नी रिंकी और दो बर्ष का बेटा कान्हा सोमवार सुबह 8 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए । खेत से लौटने पर राम किशोर ने अपनी पत्नी और एक बच्चे को घर में नहीं देखकर भौंचक रह गया और गांव के आसपास के लोगों के अलावा नाते रिश्तेदारों से भी जानकारी ली लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। राम किशोर की सूचना पर रिंकी के पिता बनवारी भी परिजनों सहित बिनावर से परवेजनगर पहुंच गए। मंगलवार को साय तक कोई उसका सुराग नहीं लगा । रिंकी के तीन बच्चे हैं जिसमें 8 बर्ष का बेटी मिलन और 4 बर्ष की बेटा दिव्यांश का रो रो कर घर पर बुरा हाल है । इस मामले में राम किशोर ने बिसौली पुलिस को गुमशुदगी की लिखित में सूचना दर्ज करा दी । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।


