दातागंज (बदायूं)
Trending
मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव के पास हुए एक्सीडेंट में एक युवक गंभीर रूप से घायल
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी के निकट पेट्रोल पंप के पास जानवर बचाने के चक्कर में बाइक बिजली के पोल से टकराई चालक धर्मवीर गंभीर रूप से घायल आपको बता दे धर्मवीर पुत्र महेंद्र पाल निवासी गांव हरेली कलान जनपद शाहजहांपुर निवासी डहरपुर कलां से दवा लेकर अपने गांव हरेली जा रहा था साथ में उसकी पत्नी नेमवती भी थी जब धर्मवीर सैजनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उसकी बाइक जानवर बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे उसके गंभीर चोटें आई हैं घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से दातागंज सीएचसी केंद्र दातागंज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं के लिए रेफर कर दिया
