फैजगंज बैहटा
Trending

1.2 किलो डोडा चूर्ण के साथ तस्कर दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज भेजा जेल 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूं जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फैजगंज बेहटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा चूर्ण बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसफपुर रोड स्थित ग्राम सिसरका मोड़ के पास घेराबंदी कर राशिद पुत्र शाहिद , निवासी अब्दुल कलाम वाली गली, सीकरी गेट, थाना चंदौसी, जनपद संभल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अधिक मुनाफा कमाने के लिए राहगीरों और ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ बेचता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद डोडा चूर्ण वह बिल्सी क्षेत्र से लाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!