फैजगंज बैहटा
Trending
अचानक बाइक फिसलने से एक युवक की हुई मौत एक गंभीर घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – रविवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी कस्बे के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार सुमित पुत्र भोले की मौत हो गई। जबकि राकेश पुत्र डालचन्द्र निवासी मुड़िया धुरेकी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राकेश का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में सुमित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

