
सूत्र बिसौली (बदायूं) |
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिचौली में बिजली का तार ठीक करते समय एक किसान करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।



