बिसौली
Trending

सर्व समाज एकता मंच द्वारा कारगिल विजय दिवस” की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

 

बिसौली – सर्व समाज एकता मंच उत्तर प्रदेश, बिसौली द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में “कारगिल विजय दिवस” की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कारगिल युद्ध में भाग लेने बाले कैप्टन राम सिंह यादव, हवलदार हरिओम शर्मा , हवलदार सुखवीर सिंह , एवं हवलदार मनोज पाठक को सम्मानित किया गया। सभी पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा किये। मंच के उपाध्यक्ष विजय सक्सेना “विजय” ने शहीदों के सम्मान में एक गीत प्रस्तुत किया। मंच के सदस्यों ने भी शहीदों के सम्मान में अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में विद्या मंदिर इंटर कालेज बिसौली के सभी आचार्य बंधुओं एवं छात्रों का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!