उघैतीबदायूं
Trending

विवाह के महज दो दिन बाद छड़ पूजन की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने डसा।

बदायूं के थाना उघैती के गांव रियोनाइ में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब विवाह के महज दो दिन बाद छड़ पूजन की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने डस लिया।
जानकारी के अनुसार, बबलू मौर्य की शादी ब्रहस्पति वार को गुन्नौर के ग्राम लोहर से हुई थी और शादी की रस्में अभी जारी थीं आज भी परिवार की महिलाएं नवविवाहित वर-वधू को लेकर परंपरागत छड़ पूजन के लिए मंदिर गई थीं। रस्म के दौरान दूल्हा पेड़ की टहनी लेने के लिए पेड़ की जड़ की ओर गया। इसी दौरान जड़ में बैठे सांप ने उसे डस लिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल दूल्हे को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टरों ने जवाब दे दिया अब परिजन किसी सपेरे /ओझा के पास लेकर गये हैं। गांव में मातम छाया हुआ है। उसकी वर्तमान स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!