कवाड़ की आड़ में चोरी की चल रहा था मोटरसाइकिलों एवं वाहनों के पार्ट्स काटकर अलग-अलग स्थानों पर बेचने का धंधा,, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिल्सी – बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया के निर्देशन में तथा बिल्सी सीओ आलोक सिद्धू के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत शनिवार को थाना बिल्सी पुलिस द्वारा उच्चस्तर की सुरागरसी, पतारसी व मुखबिर की सूचना पर राह चलते हुए व्यक्तियों से चोरी की कार व मोटरसाईकिल सस्ते दामों में खरीद कर इनके इंजन पुर्जे काटकर जरुरतमंद ग्राहको को अच्छे दामों में तथा अन्य पार्ट को स्क्रेप (कबाड़) में बेचकर अच्छा लाभ कमाकर आपस में बराबर बांट लेने वाले अभियुक्त यामीन पुत्र बुद्धन निवासी मोहल्ला न0 03 कस्बा व थाना बिल्सी बदायूं को आरोपी के गोदाम मोहल्ला नं0 03 पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 325/2026 धारा 35/106 बीएनएसएस व धारा 317(2)/317(4)/317(5)/318(4) बीएनएस बनाम यामीन आदि 03 नफर पंजीकृत कर अभियुक्त यामीन को गिरफ्तार कर उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । शनिवार को थाना बिल्सी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बिल्सी के मोहल्ला नं. 03 स्थित पानी की टंकी के आगे अगोल जाने वाले मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर एक मकान में कबाड़ का गोदाम संचालित किया जा रहा है । उक्त गोदाम में पुरानी गाड़ियों को काटने की आड़ में चोरी की कारों एवं मोटरसाइकिलों को खरीदकर उनके इंजन एवं अन्य पार्ट्स अलग-अलग कर आवश्यकता अनुसार ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचा जाता है । सूचना के अनुसार मौके पर कटे हुए वाहन, इंजन, मोटरसाइकिल के पार्ट्स एवं नंबर प्लेट आदि भी मौजूद थे । सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बिल्सी पुलिस द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी गई । पुलिस टीम को मौके से यामीन पुत्र बुद्धन, निवासी मोहल्ला नं. 03, कस्बा व थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ, उम्र करीब 60 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से एक कार का कटा हुआ इंजन, दो मोटरसाइकिलें (जिनमें से एक बिना इंजन की), दो कटे हुए मोटरसाइकिल इंजन, दो मोटरसाइकिल की टंकियां तथा एक नंबर प्लेट (DL3CBA3136) बरामद की गई । पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो अन्य अभियुक्त शकील पुत्र बुद्धन (उम्र लगभग 58 वर्ष) एवं नाहिद पुत्र मुश्ताक (उम्र लगभग 25 वर्ष) निवासीगण मोहल्ला नं. 03, कस्बा व थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ, पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं तलाश की जा रही है ।
*पूछताछ का विवरणः-* पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त यामीन ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कारों एवं मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों पर खरीदता था। इसके बाद वाहनों के इंजन एवं अन्य उपयोगी पुर्जों को अलग-अलग कर ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेच देता था तथा शेष सामान को कबाड़ के रूप में बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बराबर बांट लेते थे । बरामद वाहनों एवं उनके पार्ट्स के संबंध में पुलिस द्वारा वैध अभिलेख/दस्तावेज मांगे गए, किन्तु अभियुक्त कोई भी विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका,

