सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण ) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते बुधवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , यशवंत सक्सेना , रूपेंद्र पटेल , बलवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी व क्षेत्रीय गांव में सोशल ऑडिट टीम को डेमो भी करवाया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली , आसफपुर व सहसवान के साथ ही संभल जिले के विकास खंड बहजोई , बनिया खेड़ा व असमोली क्षेत्र के प्रतिभागी मौजूद रहे ।
यह कार्यक्रम 22 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक सुचारू रहा ।
इस कार्यक्रम में वीर पाल सिंह , आकाश कुमार , साहिल यादव , रामगोपाल कश्यप आदि स्टाफ ने सहयोग किया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह