
बिसौली (बदायूं)
समाजवादी पार्टी ने ज़िलाकार्यकारिणी के साथ साथ नगर अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है जिसमें बिसौली से अनीस फ़ारूक़ी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है अनीस फ़ारूक़ी छात्र जीवन से ही सपा के कार्यकर्ता रहे है और एक लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं।
वहीं जारी सूची के अनुसार सफ़ीरउद्दीन एडवोकेट को बदायूं नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो पारंपरिक रूप से राजनीतिक अनुभव रखते हैं तथा छात्र जीवन से ही राजनीतिक परिवेश में रहे हैं तथा कुशल अधिवक्ताहैं।
इन दोनों के नगर अध्यक्ष मनोनीत होने की खबर मिलते ही बिसौली व बदायूं नगर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और गति पकड़ेगा।


