लखनऊ
Trending

कर्म योगी कर्तव्य कार्यक्रम में कार्मिकों में सेवा भाव , कर्तव्य निष्ठा व संवेदनशीलता आदि नैतिक मूल्यों के प्रति किया जागरूक

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

लखनऊ – भारत सरकार की मंशा के मुताबिक महानगर लखनऊ में स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान बख्शी का तालाब , के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में ” कर्म योगी कर्तव्य कार्यक्रम ” आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , डॉक्टर सी के वर्मा , जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉक्टर वरुण चतुर्वेदी , डॉक्टर सीमा राठौर , डॉक्टर रंजना सिंह व रवि प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिसमें कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम भारत सरकार के मिशन कर्म योगी के अंतर्गत सरकारी कार्मिकों में सेवा भाव , कर्तव्यनिष्ठा , नागरिक केंद्रीय व्यवहार संवेदनशीलता व उत्कृष्ट कार्यशैली को और अधिक रचनात्मक भाव पैदा कर प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने पर पुरजोर चर्चा हुई ।

इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों में अधिकाधिक सेवा भाव को बढ़ाना है ।

इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉक्टर सीमा राठौर , प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी एवं सीतापुर के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉक्टर सी के वर्मा ने विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान से संबंधित शीर्ष स्तरीय महानिदेशक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने कार्यक्रम में हिस्सेदार सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!