बिसौली
Trending
भारतीय किसान यूनियन ने एडीएम बिसौली को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं का निराकरण की मांग
बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
बिसौली । तहसील बिसौली किसान यूनियन महेंद्र सिंह टिकैत संगठन के तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार भदौरिया ने एडीएम एफार महेंद्र सिंह श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मुकेश कुमार भदौरिया ने हर घर नल की योजना से किसानों को स्वच्छ जल की व्यवस्था सुदृढ़ कराने को कहा और बताया कि सरकार के हजारों करोड़ रुपए इस योजना में खर्च होने के वावजूद ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा सर्प दंश में शाहनपुर के किसान मान सिंह को भैंस की मृत्यु होने पर मुआवजा के साथ भीकमपुर में सफाई कर्मचारी की तैनाती कराने भी मांग की गई ।



