अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की।
28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई
इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा।
संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है।
विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे ब्यूरो चीफ जितेंद्र राघव की खास रिपोर्ट कस्बा अलापुर बदायूं से