टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिसौली से शिशुपाल साग़र की रिपोर्ट
बिसौली- रविवार को बिसौली सहसवान रोड पर स्वरूपपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें साइकिल सवार किशोर की टैंकर से कुचल कर मौत हो गई। बताया जाता हें कि अयाज पुत्र आरिफ ग्राम – स्वरूपुर साइकिल पर सवार होकर अपने खेतों की तरफ से अपने घर जा रहा था। तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग व डायल 112 पुलिस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इधर मृतक किशोर अयाज के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है परिजनों ने बताया कि अयाज ग्यारहवीं का छात्र था ।



