बरेली
Trending

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दरगाह का दौरा। परखी तैयारियां।

*शहर को हरा-भरा रखने के लिए एक पौधा ज़रूर लगाए:अहसन मियां।*

बरेली,

उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां परखने को दरगाह आला हज़रत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया। दरगाह पहुंचे अपर जिलाधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिख, सीओ प्रथम आदि ने सबसे पहले दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) से मुलाकात की। उर्स से सम्बंधित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद तैयारियों को परखा। बड़ा आयोजन है तैयारियां भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। उर्स स्थल इस्लामिया मैदान पर भी तैयारियां दरगाह इंतेज़ामियां अपने स्तर से और नगर निगम अपने स्तर तैयारियां पूरी करने में लगा है। इस मौके पर हाजी जावेद खान,परवेज़ नूरी,औरंगजेब नूरी,ताहिर अल्वी,अजमल नूरी आदि मौजूद रहे। उधर टीटीएस के मंज़ूर रज़ा,युनुस गद्दी व नईम नूरी ने जायरीन के ठहरने व लंगर वाले स्कूलों का दौरा कर व्यवस्था देखी।

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स में सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की अपील पर सामाजिक कार्य भी किए जा रहे है। जहां एक तरफ हेल्थ कैंप आयोजित किये जा रहे है वहीं पौधा रोपड़ व वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि इस्लाम इबादत के मजहब के साथ सही ज़िंदगी गुजारने का निज़ाम भी है। हमारे नबी ने हमें हर छोटे बड़े काम में अल्लाह की रज़ा का हुक्म दिया। पौधे लगाना भी उन्हीं सुन्नत में से एक है। आपने मदीने शरीफ में खुद खजूर के दरख़्त लगाए। अभी मौसम भी पौधा रोपड़ के लिए अनुकूल है। उर्स-ए-रज़वी के मुबारक मौके पर मेरी सभी से अपील है कि लोग एक पौधा आला हज़रत के नाम ज़रूर लगाए ये काम ईद मिलादुन्नबी तक जारी रखें। छायादार व फलदार पेड़ लगाए। ये सदका-ए-जरिया है जब तक पेड़ रहेगा लगाने वालों को इसका सवाब मिलता रहेगा। आगे कहा कि जो लोग पौधा लगाए उसकी देखभाल का भी जिम्मा ले कि जब तक वो बड़ा न हो जाए। पौधे लगाकर भूल न जाए। पेड़ पौधे पर्यावरण के साथ शहर को हरा भरा और सुंदर बनाते है। इसी कड़ी में आज दरगाह और उर्स स्थल इस्लामिया मैदान में पौधा रोपड़ के साथ पौधे वितरित भी किए गए। पौधे वितरण में ताहिर अल्वी,नासिर कुरैशी,मंज़ूर रज़ा,साजिद रज़ा,नईम नूरी,अब्दुल अहद,शाद रज़ा, अरवाज़ रज़ा आदि लोग शामिल रहे।

नासिर कुरैशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!