Uncategorizedयूपी
कश्यप डीजे पर 50 हज़ार का जुर्माना ,शासन की गाइडलाइन का कर रहा था उल्लंघन।

मुज़फ्फरनगर
कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद की समस्त सीमाओं एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
इसी क्रम में शासन द्वारा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते पाए गए “कश्यप डीजे” पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ₹50,000 का चालान किया गया। तत्पश्चात डीजे को मौके पर ही शासन द्वारा निर्धारित लंबाई, चौड़ाई एवं ध्वनि (डेसीबल) मानकों के अनुरूप कराकर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के उपरांत ही आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।




