उसहैत
Trending

सेवानिवृत्त सिंचाई पर्यवेक्षक हरिओम शाक्य को दी गई भावभीनी विदाई

उसावा से ठाकुर रामू सिंह की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ। उसावां विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबई भटपुरा निवासी हरिओम शाक्य, पुत्र ललता प्रसाद शाक्य, के सेवानिवृत्त होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 

हरिओम शाक्य ने 13 फरवरी 1986 को सिंचाई विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। लंबे और निष्ठापूर्ण सेवाकाल के दौरान उन्हें पदोन्नति देकर सिंचाई पर्यवेक्षक बनाया गया। विभाग में उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

 

सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि हरिओम शाक्य का सरल स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!