स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, दातागंज विधायक ने किया उद्घाटन
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
उसावां-बदायूं |
क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” के पूज्य पिताजी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. रामपाल सिंह की स्मृति में आयोजित स्व. रामपाल सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का बुधवार को विकासखंड उसावां में शुभारम्भ हुआ।
विधायक “बब्बू भैया” ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दे रही है। इसी उद्देश्य से दातागंज विधानसभा के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का यह मंच दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सद्भाव बढ़ाते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे।
अन्त में विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।