बिसौली
Trending

सावन में अंडा खुलेआम बेचना एक युवक को पड़ा भारी , पुलिस ने किया चालान

बिसौली से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

बिसौली । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दे चुके हैं और कांवड़ियों की भावनाओं को कोई ठेस नहीं पहुंचे उसके लिए खुले में मीट अंडा की दुकानों का संचालन पूरी तरह बंद कराने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है । गुरुवार को कस्वा इंचार्ज सुभाष ने आसफपुर तिराहे पर अंडा खुलेआम बेचने बाले नितिन पुत्र दीनानाथ को नोंक-झोंक करने पर हिरासत में ले लिया और उसका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया । थाना बिसौली में शिकायत लेकर आई नन्ही पत्नी रवेन्द्र सिंह रानेट गोविन्द पुर को धमकाने पर दरोगा तिलक राम सिंह रंजीत पुत्र जय सिंह समेत दो युवकों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया । खुले में मीट ,अंडा बेचने के मामले में बिसौली पुलिस पैनी नजर रख रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!