बिसौली
Trending

मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली में मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड एवं प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिसौली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह को सौंपा। सपा कार्यकर्ता पहले सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ललिता गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी ने कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ललिता गौतम केवल मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी थी और इस मामले में दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। और मेरठ के एसपी को भी बर्खास्त करने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन में ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, दोषियों को फांसी की सजा दिलाने, प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार नेताओं की रिहाई एवं मुकदमे वापस लेने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!