बदायूं
Trending

दबतोरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों की दुर्दशा को देखकर एसडीएम बिसौली का रुख सख्त

बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

 

दबतोरी । तहसील बिसौली क्षेत्र से जुड़े आसफपुर ब्लाक के चार जिलों की सीमा से जुड़े मुख्य मार्गों की हालत काफी खस्ता हाल है । शुक्रवार को दो युवक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए । एसडीएम बिसौली प्रियंका गोयल ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सूचित कर जल्द मार्गों को ठीक कराने के सख्त आदेश दिए हैं । ब्लाक आसफपुर से जुड़े हरदासपुर लक्ष्मीपुर बाइपास मार्ग पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है इसके अलावा काफी गहरे गड्ढे भी जगह जगह हो चुके हैं । शुक्रवार को सेटाखेढा गांव के रेलवे अंडरपास के नजदीक रोड पर बने मार्ग पर काफी गहरे गड्ढे में दो युवक बाइक निकालते समय गिर गए और आसपास के खेतों पर काम कर रहे हैं किसानों ने उनकी जान बचाई । दोनों युवकों के गम्भीर चोट लग गई । इसके अलावा मुरादाबाद, बरेली, संभल , रामपुर जिले की सीमा क्षेत्र से जुड़े मुख्य मार्ग दबतोरी सिरौली रोड की हालत बेहद खस्ता है । इस रोड पर पैदल भी निकलना मुश्किल है और रोड पूरी तरह उखड़ने से गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है । सावन माह में बरेली जिले के प्राचीन शिव मंदिर गौरी शंकर मंदिर पर कांवड़िया बढ़ी संख्या में इस मार्ग से कछला और हरिद्वार से गंगा जल लेकर जलाभिषेक को जाते हैं लेकिन इस बार रोड कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो जाने से पुलिस प्रशासन के अधिकारी चिंतित हैं । सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने दो दिन पहले पुलिस चौकी दबतोरी पर एक बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। एसडीएम बिसौली प्रियंका गोयल ने पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द मार्गं ठीक कराने के आदेश दिए हैं । पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी इन रोडो की दुर्दशा से पूरी तरह बेखबर है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!