आसफपुर (बदायूं)
Trending
अकस्मात ब्रेन हेमरेज होने से पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी का इलाज के दौरान हुआ निधन
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रकाश उपाध्याय की धर्म पत्नी राजेश्वरी देवी का बीते दिन अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया । अचानक तबियत खराब होते ही परिवजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान अपने पैतृक निवास घर आते समय उन्होंने अंतिम सांस ली ।
सरल स्वभाव की धनी राजेश्वरी देवी के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार सहित क्षेत्र वासियों की आँखें बेहद नम हैं , आज राजेश्वरी देवी हमारे बीच नहीं रहीं इसका उनके हितैषियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया । राजेश्वरी देवी करीब 74 वर्ष पार कर चुकी थीं ।
उनके भरे पूरे परिवार में उनके पति शिवेंद्र प्रकाश उपाध्याय , बेटे हरीश उपाध्याय व अवनीश उपाध्याय सहित नाती पोतों को उनकी कमी सदैव खलती रहेगी ।