अलापुर
Trending

पटना देवकली में शिवभक्तों ने किया भव्य जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

उसावा (बदायूँ)। सावन माह के पावन अवसर पर उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पटना देवकली स्थित शिव मंदिर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सावन में शिव पूजन और जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

मंदिर परिसर में पूरे दिन “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सावन के इस पावन अवसर पर आयोजित जलाभिषेक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!