आसफपुर (बदायूं)
Trending

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का विकास खंड स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न , दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने मुकेश कुमार 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित बाबा भीम राव अंबेडकर सभागार में ब्लॉक स्तरीय उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद , मंत्री , कोषाध्यक्ष , संगठन मंत्री व ब्लॉक संप्रेक्षक पद के लिए चुनाव कराया गया जिसमें मुकेश कुमार ने 55 मत हासिल कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी सतीश चंद्र को 36 मतों से पराजित कर दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने हैं ।

मंत्री पद के लिए अरुण कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नन्हें राम को 06 मतों से हराकर जीत हासिल की , ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार ने कुल 41 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार को 10 मतों से पराजित किया ।

ब्लॉक संगठन मंत्री पद के लिए चंद्रप्रकाश ने 48 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यराम 24 मतों से पराजित किया , ब्लॉक संप्रेक्षक पद के लिए महावीर प्रसाद ने कुल 45 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बबलू को 15 मतों से हराकर आशातीत जीत हासिल की है ।

यह चुनाव प्रक्रिया बीते सोमवार को स्थानीय विकास खंड परिसर में स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर सभागार में वेलेड पेपर के माध्यम से विधिवत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से संघ निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुर सिंह , लल्लू सिंह , धर्मेंद्र कुमार शर्मा , प्रमोद कुमार प्रजापति व धमेंद्र सिंह मौजूद रहे इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का मुंह मीठा करा कर सूक्ष्म जलपान कराया ।

यह चुनाव प्रक्रिया वेलिड पेपर के माध्यम से संपन्न हुई ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!