आसफपुर (बदायूं)

सावन मास के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी जलाभिषेक करने पहुंचे भक्तों की भीड़ , पुलिस प्रशासन मुस्तैद 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

 

आसफपुर – सावन मास के पहले सोमवार को क्षेत्रीय सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर पर भारी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी ।

इस दौरान क्षेत्र के दीक्षित आश्रम , हनुमान मंदिर व शिवालयों में भारी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर पुण्य कमाया ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों सहित बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव व थाना फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के निर्देशन में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , नदीम मलिक , रामकुमार गिल , जोगेंद्र सिंह ,बीरेंद्र सिंह यादव ,सुदेश पाल , अंजली शर्मा , ईशा , व महिला पी आर डी जवान प्रवेश कुमारी आदि ने कांवड़ियों का स्वागत किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!