दातागंज (बदायूं)
Trending

मूसाझाग थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैजनी में सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी मैं सर्पदंश से 16 वर्षीय आरती की मौत

मृतका की पहचान नरेश पाल सक्सेना की पुत्री आरती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह आरती रोज की तरह अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी, तभी किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया।

 

परिजन कई चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे

 

सर्पदंश के बाद आरती ने तुरंत अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता नरेश पाल सक्सेना उसे उपचार के लिए आसपास के कई स्थानीय चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब कोई राहत नहीं मिली तो परिजन उसे बदायूं मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिवारी जन आरती को लेकर मेडिकल कॉलेज गए

मेडिकल कॉलेज से देर रात आरती का शव गांव सैजनी लाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अन्य परिजनों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। गांव में इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!