बिसौली
Trending

जंगली सूअर के हमले से किसान घायल, भाकियू (जनशक्ति) ने उठाई मुआवजे व सुरक्षा की मांग

बिसौली / नागपुर से सचिन चौधरी की रिपोर्ट

 

बदायूं (बिसौली) थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम नागपुर में खेत पर गए किसान रामकिशोर (40) पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान रामकिशोर घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) के जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू अपनी टीम वरिष्ठ संगठन मंत्री महावीर शर्मा कोषाध्यक्ष सुमित कुमार ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास ने घायल किसान का हालचाल जाना और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि खेतों में जंगली सूअरों का बढ़ता आतंक किसानों की जान और फसलों दोनों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।उन्होंने प्रशासन से घायल किसान को तत्काल आर्थिक सहायता, बेहतर उपचार और नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के साथ ही वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर जंगली सूअरों से किसानों को राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की सुरक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) किसानों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!