संभल
Trending

सम्भल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है! पेड़ पर मौत के रूप में लटका हुआ था विशालकाय अजगर   

संभल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

गवाॅं (सम्भल) गवाँ-बबराला रोड पर स्थित एक्सीलेंस इंटर कॉलेज के पास एक पेड़ पर विशालकाय अजगर सर्प दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जैसे ही लोगों की नजर पेड़ पर बैठे अजगर पर पड़ी, मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर सर्प पकड़ने में प्रशिक्षित मोहम्मद तौसिफ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी और सूझबूझ का परिचय देते हुए पेड़ पर चढ़कर अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव अक्सर सुरक्षित स्थानों की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। ऐसे में किसी भी जंगली जीव को देखकर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।फिलहाल इस घटना का वीडियो भी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!