आसफपुर (बदायूं)
Trending

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सात दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन में पूर्व विधायक के बेटे आशीष गर्ग ने महिलाओं को फलों की टोकरी भेंट कर अबोध शिशुओं को खीर खिलाई 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय विकास खंड कार्यालय स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर सभागार में सेवा संकल्प अभियान के चलते सात दिवसीय सेवा शिविर आयोजित किया गया जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा सिंह राठौर , मुख्य सेविका विमला देवी , प्रिंसी राठौर , ब्लॉक समन्वयक कार्तिक सक्सेना के नेतृत्व में मिथिलेश , नीतू कश्यप आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शनी लगाकर न्यू रेसिपी , संभव अभियान , SAM/ MAN ,प्रधानमन्त्री मातृत्व वंदना योजना , कन्या सुमंगला योजना , आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करने आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी ।

इस दौरान शिक्षा विभाग , परिवार कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग आदि की प्रदर्शनी आयोजित की गई ।

इस कार्यक्रम में भाजपा के उच्च पदाधिकारी दुर्गेश कुमार वार्ष्णेय , पूर्व विधायक योगेन्द्र कुमार उर्फ कुन्नू बाबू के बेटे आशीष कुमार गर्ग , खंड विकास अधिकारी लटूरी सिंह , ए डी ओ पंचायत जितेंद्र कुमार सिंह , ए डी ओ आई एस बी राजीव चौहान , ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा , वन विभाग से पुष्पेंद्र गंगवार , सी एम फॉलो रजनीश कुमार , एडवोकेट अजय कुमार पाराशरी , एडवोकेट रामवीर सिंह , अजय कटिया , भैरों सिंह मौर्य ने स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में पौध रोपण किया ।

इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद शर्मा , सचिव गजेन्द्र पाल सिंह , विनेश कुमार , विनीत चौधरी ,सफाई कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर , रवि शर्मा , योगेश कुमार शर्मा , सुनील कुमार , देवेंद्र पाठक , शिव कुमार पाराशरी आदि मौजूद रहे ।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम विकास अधिकारी अंकुर पाराशरी ने किया ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!