बदायूं
Trending

कल लिये जाएंगे ज़िला/शहर अध्यक्ष के चुनाव आवेदन।

विपक्ष में होने बाद भी गुटबाजी, क्या रोक पाएंगे चुनाव प्रभारी।

बदायूं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में चल रहे  संघठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसके लिये कल  11/8/2026 को समय दोपहर 12 00 बजे उसावां रोड मंगलम पैलेस पर बदायूं जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं से आवेदन लिये जाएंगे। बाकायदा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिये  AICC प्रभारी  राजपाल खरोला,PCC प्रभारी- योगेश दीक्षित, कौशलेंद्र यादव, श्री हेमेंद्र चाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संलग्न आवेदन पत्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष बदायूं के चुनाव हेतु आवेदन लेंगे।

लेकिन देखने वाली बात होगी कि केंद्र और राज्य दोनों में सरकार न होने के बाद भी बदायूं कांग्रेस कई वर्षों से दो खानों में बंटी नज़र आती है। पूर्व ज़िलाअध्यक्ष व शहर अध्यक्ष अपने लोगो के साथ कार्यक्रम करते है और वर्तमान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथ। क्या प्रभारी बनाए गये नेता बदायूं की इस रस्सा कसी को बंद कराने का प्रयास करेंगे। क्या नये ऐसे लोगों को अवसर देंगे जो पार्टी को एक साथ लेकर चल सकें। या फिर ये चुनाव भी खानापूरी साबित होगा। ये तो आनेवाला समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!