दो बाइकों की हुई आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवक हुए घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – मंगलवार को आसफपुर रोड पर बिजलीघर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार भिड़ंत, दो युवक हुए घायल
बिसौली आसफपुर रोड पर बिजलीघर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर कृष्णा पुत्र राकेश निवासी दूनपुर, बिसौली सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर उपनेश पुत्र शगुनी निवासी दबतरा, बिसौली जा रहे थे। बिजलीघर के पास दोनों बाइकों की अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है

