‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत के गौतरा मंडल में विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
म्याऊं- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गौतरा मंडल में क्षेत्रीय भाजपा विधायक *राजीव कुमार सिंह( बब्बू भैया) के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा नवीगंज से प्रारंभ होकर सेहा एवं रैपुरा होते हुए असधरमई पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारे लगाए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र भाजपा नेता आर.एस. पाल, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान, ब्लॉक प्रमुख म्याऊँ के.सी. शाक्य, अध्यक्ष डीसीडीएफ रवेन्द्रपाल सिंह, जिला प्रतिनिधि भावेश प्रताप सिंह,नन्हे लला पंडित, कार्यक्रम संयोजक संतोष सिंह, अमन गुप्ता, आनंदपुर ग्राम प्रधान रामनरेश सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान सामवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में आज भारत का मान-सम्मान संपूर्ण विश्व में बढ़ा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मैं सभी क्षेत्रवासियों से अपील करता हूं कि वे 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं।
