दावत-ई-इस्लामी इंडिया ने बड़े ही शान शौकत के साथ 80 वे योमे आजादी दिवस मनाया गया
सहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट
संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान नगर के मोहल्ला पठान टोला मदरसा गुलशन इस्लाम के छात्र-छात्राओं ने रैली का आयोजन किया गया और रैली में उप जिलाधिकारी सहसवान गौरव आर्य
एवं पुलिस प्रशासन सहसवान शाहिद खान हीरो एजेंसी, काशिफ अली खान, हाफिज इरफान ने मदरसे के बच्चों के कामों को सराहाना की उसके बाद मदरसा प्रबंधक ने मदरसे में ध्वजारोहण किया और वहां मौजूद सभी मेहमानों ने अपने राष्ट्रगान व सम्मान के प्रत्येक तिरंगे को सलामी देकर अपनी मोहब्बत में सम्मान का इजहार किया और उसके बाद प्रोग्राम किया गया और उसमें अपने शहीदों की कुर्बानियों की याद किया गया और लोगों को अपने हिंदुस्तान से मोहब्बत शांति और अमन का पैगाम दिया गया और अपने प्यारे हिंदुस्तान के लिए अमन और शांति की दुआ की गई और अपने प्यारे हिंदुस्तान की शान कुछ इस तरह बयान की गई
मेरी इज्जत मेरी शान
मेरा प्यारा हिंदुस्तान
हम सबकी है यह पहचान मेरा प्यारा हिंदुस्तान नदिया इसकी दूध समान मेरा प्यारा हिंदुस्तान पर्वत इसके कितने महान मेरा प्यारा हिंदुस्तान में इसकी यह मेरी जान मेरा प्यारा हिंदुस्तान
और प्रोग्राम में मदरसे के समस्त अध्यापक व स्टूडेंट उपस्थित रहे।

