बिसौली
Trending
80वें स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा फैजाने रजा ए मुस्तफा ने निकाली तिरंगा रैली,, इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह व अमित चौहान को फूल मालाओ से किया सम्मानित
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली नगर में मदरसा फैजाने रजा ए मुस्तफा ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस अवसर पर निकाली तिरंगा रैली
बिसौली। शनिवार 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा बिसौली में मदरसा फैजाने रजा ए मुस्तफा की ओर से 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली मौलाना इफ्तिखार अशरफी चैयरमेन अबरार अहमद की मौजूदगी में निकाली गई, जिसमें लोगों ने “वंदे मातरम्” और “सारे जहा से अच्छा हिंदुस्तान हमारा”
तिरंगा यात्रा मदरसा फैजाने रजा मुस्तफा से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मदरसे पर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली कोतवाल कमलेश मिश्रा, चौकी प्रभारी सुभाष सिंह और बुद्ध बाजार चौकी प्रभारी अमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। है


